नई दिल्ली, जुलाई 4 -- Delhi News: महापौर ने निगम के जनस्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक की ई-कार्ट के लिए पॉलिसी का जल्द जारी करने के दिए आदेशनई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। राजधानी में नियमों का उल्लंघन करने वाले होटल और स्पा सेंटर के खिलाफ दिल्ली नगर निगम सख्त कार्रवाई करेगा।महापौर प्रवेश वाही ने दिल्ली नगर निगम के जनस्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक कर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने जनस्वास्थ्य अधिकारियों को निगम के अधिकार क्षेत्र में आने वाले स्पा सेंटरों की कड़ी निगरानी करने के आदेश दिए।प्रवेश राही ने मालवीय नगर जैसी घटना दोबारा न हो इस संदर्भ में अधिकारियों को सख्ती से कार्य करने के लिए कहा है। उन्होंने सभी उप स्वास्थ्य अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में हर हफ्ते बैठक करने के निर्देश दिए हैं। महापौर प्रवेश वाही ने ई कार्ट के परिपेक्ष में जल्द...