नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- Delhi News: बीजू जनता दल (बीजेडी) ने गुरुवार को सत्ताधारी बीजेपी नेताओं द्वारा पार्टी प्रमुख नवीन पटनायक की उम्र को लेकर की गई टिप्पणियों की निंदा की और इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। बीजेडी अध्यक्ष और ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक इस साल 16 अक्तूबर को 80 वर्ष के हो गए। बीजेडी प्रवक्ता लेनिन मोहंती ने कहा कि हम उम्र को लेकर बीजेपी नेताओं द्वारा हाल ही में की गई टिप्पणियों की कड़ी निंदा करते हैं। राजनीतिक मतभेदों के आधार पर कभी भी व्यक्तिगत हमले या वरिष्ठ नेताओं का अनादर करना उचित नहीं ठहराया जा सकता। ओडिशा की उप-मुख्यमंत्री प्रवति परिदा और अन्य बीजेपी नेताओं द्वारा नवीन पटनायक की उम्र को लेकर की गई टिप्पणियां दुर्भाग्यपूर्ण हैं और असहिष्णुता को दर्शाती हैं। मोहंती ने यह बात तब कही जब परिदा और बीजेपी के प्रदेश ...