नई दिल्ली, अगस्त 3 -- Delhi News: नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता नजफगढ़ ड्रेन पर नया फुटओवर ब्रिज (एफओबी) बनाने के कार्य का सोमवार को लोक निर्माण विभाग मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने शुभारंभ किया। स्थानीय लोगों की वर्षों से यहां एफओबी बनाने की मांग थी। लगभग सात माह में पूरा होने वाला यह पुल हजारों लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा प्रदान करेगा। मंत्री ने दिल्ली के विभिन्न पुलों एवं फ्लाईओवरों के व्यापक ऑडिट कराने की बात भी इस दौरान कही। शुभारंभ के अवसर पर मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि यह परियोजना दिल्ली सरकार की नागरिकों की सुरक्षा और बेहतर सार्वजनिक आधारभूत ढांचे के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह नया फुटब्रिज गुड़ मंडी, राजपुरा, रूप नगर, मुखर्जी नगर और यमुना मार्ग को आपस में जोड़ेगा। इसके बनने से विद्यार्थियों, वरिष्ठ नागरिकों...