Delhi News: नगालैंड में सबसे ज्यादा वन क्षेत्र घटा: अधिकारी
नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- Delhi News: देश में नगालैंड के वन क्षेत्र में 2013 से 2023 के बीच सबसे अधिक कमी आई है। इस दशक के दौरान राज्य में 795 वर्ग किलोमीटर वन क्षेत्र कम हो गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने संरक्षण के प्रयासों में समुदाय की अधिक भागीदारी की अपील की। 'इंडिया स्टेट ऑफ फॉरेस्ट रिपोर्ट' के अनुसार, विकास आयुक्त और वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रधान सचिव वाई. किखेतो सेमा ने बताया कि यह नुकसान राज्य के वन क्षेत्र के लगभग पांच प्रतिशत हिस्से के बराबर है।उन्होंने कहा कि केवल 2019 से 2021 के बीच ही नगालैंड में 235 वर्ग किलोमीटर वन क्षेत्र कम हो गया। उन्होंने इस कमी का कारण केवल जनसंख्या वृद्धि को नहीं, बल्कि बड़े पैमाने पर हो रही वनों की कटाई को बताया।कोहिमा में 'हिमालय में वन और जैव विविध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.