नई दिल्ली, अगस्त 11 -- Delhi News: नई दिल्ली। द्वारका जिला पुलिस की एएटीएस टीम ने 500 रुपये के नोट बदलने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी 500 रुपये के असली नोटों को छोटे नोटों में बदलने के बदले अतिरिक्त रकम देने का लालच देकर लोगों को अपने जाल में फंसाते थे। आरोपियों जावेद, सोहेल और ध्रुव उर्फ सनी के कब्जे से 200 से अधिक ऐसे बंडल बरामद किए हैं। इनमें 70 हजार रुपये से अधिक की असली करेंसी भी शामिल है। पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि पुलिस को लगातार ज्यादा पैसे देने के लालच देकर ठगी करने की शिकायतें मिल रही थी। एएटीएस इंचार्ज इंस्पेक्टर मनीष यादव की टीम को मामले की जांच सौंपी गई। पुलिस टीम ने सूचना विकसित करने के बाद 10 अगस्त को द्वारका मोड़, बिंदापुर स्थित एक ठिकाने पर छापा मारा। तलाश...