नई दिल्ली, नवम्बर 1 -- Delhi News: नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। राजधानी में मकान और फ्लैट तलाश रहे खरीदारों के लिए अच्छी खबर है। त्योहारों के मद्देनजर दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) नई आवास योजना लेकर आ रहा है। इसमें नरेला समेत अन्य स्थानों पर विभिन्न श्रेणी के फ्लैटों को शामिल किया जाएगा। इसमें वन बीएचके, टू बीएचके, थ्री बीएचके जैसे फ्लैटों को खरीदार बुक करा सकेंगे। इसके अलावा कड़कड़डूमा स्थित टीओडी आवास योजना में भी अन्य चरणों में विभिन्न श्रेणी के फ्लैटों की आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। डीडीए अधिकारियों के अनुसार दीवाली व अन्य त्योहारों को देखते हुए प्राधिकरण द्वारा कई आवास योजना को लॉन्च करने की तैयारी है। इसमें आवास योजना के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति भी कर रहे हैं। साथ ही लोगों को लोन की सुविधा भी उपलब्ध कराने व इससे जुड़ी सूचना ...