नई दिल्ली, अक्टूबर 20 -- Delhi News: नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता द्वारका सेक्टर-10 में आयोजित रामलीला में मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सांकेतिक तीर चलाकर रावण के पुतले का दहन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता एवं कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह भी मौजूद रहे। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दशहरा का उत्सव मनाने के लिए आए लोगों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह त्योहार अधर्म पर धर्म की जीत का उत्सव है। देश विदेश में आयोजित होने वाली रामलीला हमें राम भगवान का अनुसरण करने के लिए प्रेरित करती हैं। राम कथा के विभिन्न प्रसंग हमें सामाजिक समरसता से अवगत कराते हैं। मुझे यह देखकर खुशी होती है कि आज का भारतीय समरसता को लेकर आगे बढ़ रहा है। यह भी पढ़ें- Delhi News: भगवान राम के जीवन से प्रेरणा लें : केजरीवालराष्ट्रपति ने ...