नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- Delhi News: -खाद्य सुरक्षा विभाग ने दो महीनों में 30 जगह से उठाए 290 खाद्य पदार्थ के नमूनों, 85 खाद्य नमूने मिले असुरक्षित नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता दिल्ली में मिलावटी सामान की बिक्री को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह के निर्देश पर दिल्ली के खाद्य सुरक्षा विभाग ने बीते दो महीनों में 30 जगहों पर बड़ी छापेमारी की है। इन जगहों से 290 खाद्य पदार्थ के नमूने उठाए गए जिनमें से 85 नमूने असुरक्षित या गुणवत्ता में कमजोर पाए गए हैं। त्योहारों को ध्यान में रखते हुए विभाग ने खाद्य पदार्थों की जांच और सैंपलिंग लेने की प्रक्रिया तेज कर दी है। विशेष रूप से आगामी त्योहारी सीजन के दौरान मिठाइयों, दूध से बने उत्पादों और अन्य खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग को देखते...