नई दिल्ली, जुलाई 12 -- Delhi News: नई दिल्ली। डाबड़ी इलाके में झगड़े के दौरान अपने दोस्त को बचाने पहुंचे एक युवक पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। डाबरी थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल युवक को इलाज के लिए इंदिरा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल 24 वर्षीय रोशन कुमार झा दिचाऊं एन्क्लेव इलाके में रहता और मैकेनिक है।9 जुलाई की रात रोशन अपने दोस्त विशाल के घर सीतापुरी गया था। रात 11 बजे के करीब विशाल उर्फ पनवाड़ी अपने भाई अभिषेक के साथ वहां पहुंचा। दोनों विशाल को बात करने के बहाने अपने साथ एक चौराहे की तरफ ले गए और उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। जब रोशन अपने दोस्त को बचाने के लिए पहुंचा तो आरोपियों ने उसको भी पीटा।मारपीट के दौरान अभिषेक ने चाकू ...