नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- Delhi News: नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। त्योहारों को ध्यान में रखते हुए दिल्ली से विशेष रेलगाड़ियों का परिचालन दिसंबर के पहले सप्ताह तक जारी रहेगा। पर्व पर घर जाने वाले यात्रियों की वापसी और उनकी सुविधा को देखते हुए अगले महीने तक इन गाड़ियों का संचालन किया जाएगा। उत्तर रेलवे रविवार को दिल्ली क्षेत्र से 22 विशेष रेलगाड़ियां परिचालित करेगा। इससे पहले, शनिवार और शुक्रवार को भी विशेष रेलगाड़ियां रवाना की गई थीं। उत्तर रेलवे के मुख्य प्रवक्ता हिमांशु शेखर उपाध्याय के अनुसार, त्योहारों के मद्देनजर इस सीजन में उत्तर रेलवे कुल 6200 से अधिक विशेष रेलगाड़ियां चला रहा है। इनका परिचालन अक्तूबर में शुरू किया गया था, जो दिसंबर के मध्य तक जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि शनिवार को दिल्ली क्षेत्र से 27 विशेष रेलगाड़ियों का संचालन कि...