नई दिल्ली, अगस्त 11 -- Delhi News: नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता कांग्रेस नेता और दिल्ली सरकार के पूर्व संसदीय सचिव मुकेश शर्मा ने दिल्ली शहरी आश्रय सुधार विधेयक को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कटऑफ तारीख 2025 किए जाने के बावजूद तोड़ी गई झुग्गियों के प्रभावित लोगों के पुनर्वास का स्पष्ट प्रावधान विधेयक में नहीं है। शर्मा ने मद्रासी कैंप, हस्तसाल और एंड्रयूगंज समेत अन्य क्षेत्रों का उल्लेख करते हुए कहा कि झुग्गी हटाने से पहले प्रभावित परिवारों को वैकल्पिक आवास उपलब्ध कराया जाना चाहिए। उन्होंने सरकार से विधेयक में ऐसा प्रावधान जोड़ने की मांग की। शर्मा ने आम आदमी पार्टी की चुप्पी पर भी सवाल उठाए। यह भी पढ़ें- 500 सरकारी सेवाएं समय पर पाने का मिला अधिकार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...