नई दिल्ली, अगस्त 10 -- Delhi News: नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। विधानसभा में सोमवार को राजधानी की सड़कों पर जगह-जगह फैले कूड़े और लावारिस घूमते पशुओं का मामला उठा। भाजपा के कई विधायकों ने कहा कि उनके क्षेत्रों में जगह-जगह कूड़ा फैला रहता है जिससे गंदगी रहने के साथ लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी तरह अवैध रूप से डेरी चलाने वाले लोग गायों को सड़कों पर छोड़ देते हैं जिस वजह से जाम की दिक्कत और हादसे होते हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने इन दोनों ही मुद्दों को नगर निगम की विशेष समिति के पास भेज दिया है। विधानसभा में सुबह आयोजित प्रश्नकाल के दौरान कृष्णा नगर से विधायक अनिल गोयल ने क्षेत्र में जगह-जगह फैले कूड़े का मुद्दा उठाया। यह भी पढ़ें- Delhi News: विधानसभा में उठा कूड़े और सड़क पर मौजूद पशुओं का मुद्दा उन्होंने कहा कि यह समस्या ...