नई दिल्ली, जुलाई 20 -- Delhi News: नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता दिल्ली सरकार द्वारा शुरु की जा रही दिल्ली लक्ष्मी योजना में आपराधिक मुकद्दमा होने वाली महिला को इसका लाभ नहीं दिया जाएगा। लेकिन इसके लिए फिलहाल पुलिस से महिला का सत्यापन कराने की योजना नहीं है। इसकी जगह महिलाओं को आवादेन के समय स्व घोषणा करनी होगी कि उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। अगर उनकी यह स्व घोषणा झूठी निकली तो उनका आवेदन रद्द कर दिया जाएगा। दिल्ली सरकार जल्द ही इस प्रस्ताव को कैबिनेट में लाने के साथ ही रक्षाबंधन के आसपास योजना की शुरुआत कर सकती है। जानकारी के अनुसार भाजपा ने अपने चुनावी वादे में दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपये प्रतिमाह की सहायता राशि देने का वादा किया था। यह भी पढ़ें- दिल्ली लक्ष्मी योजना: महिलाओं को 2500 की जगह मिलेंगे सिर्फ Rs.1000, जानिये क...