नई दिल्ली, अगस्त 18 -- Delhi News: नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। उपराज्यपाल सरदार टीएस संधू ने जिला विकास समिति (डीडीसी) और शीर्ष समिति (एपेक्स कमेटी) के ढांचे में व्यापक बदलाव को मंजूरी दे दी है। वर्ष 1999 में बनाए गए ढांचे में संशोधन करते हुए अब दिल्ली के 13 राजस्व जिलों के अनुरूप 13 जिला विकास समितियां गठित होंगी। पहले यह व्यवस्था नौ जिलों के लिए थी। उपराज्यपाल कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार नए ढांचे में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के प्रधान सचिव को एपेक्स कमेटी का स्थायी सदस्य बनाया गया है। इससे सड़क, फ्लाईओवर और अन्य प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की योजना, विभागों के बीच समन्वय और परियोजनाओं के क्रियान्वयन को शीर्ष स्तर की समीक्षा से जोड़ा जा सकेगा।मुख्यमंत्री यह भी पढ़ें- दिल्ली में जिला विकास समितियों का दायरा बढ़ा, 13...