नई दिल्ली, जुलाई 6 -- Delhi News: नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को डीडीसी एपेक्स कमेटी की बैठक की। मिशन कायाकल्प के तहत सरकारी विद्यालयों में किए जा रहे सुधार कार्यों, आगामी कांवड़ यात्रा की तैयारियों और मॉनसून के दौरान जलभराव से निपटने की तैयारियों की समीक्षा मुुख्यमंत्री ने की। मुख्यमंत्री ने साफ किया कि किसी भी हालत में जलभराव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों को उन्होंने स्वयं निगरानी रखने के निर्देश दिए।

जलभराव प्रबंधन बैठक के दौरान विभिन्न विधायकों और जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में जलभराव, ड्रेनेज, नालों की सफाई, पंपिंग स्टेशनों और विद्युत उपकेंद्रों से संबंधित गंभीर समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में किसी भी स्थिति में जलभराव को बर्दाश्त नहीं...