नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- Delhi News: नोएडा,वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने रात में ठेके बंद होने के बाद अवैध रूप से देशी शराब बेचने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 416 पव्वे शराब बरामद हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी अशोक शर्मा को महर्षि आश्रम, प्रकाश मौर्या को यूनिटेक गोल्फ कोर्स की सर्विस रोड, सचिन कुमार को सेक्टर-108 स्थित लूप पार्क के पास और शोभित कुशवाहा को सेक्टर-44 के छलैरा के पास से पकड़ा गया। अशोक शर्मा हाजीपुर गांव का निवासी है। प्रकाश मौर्या मूल रूप से गोरखपुर का रहने वाला है और अभी सलारपुर में रह रहा। सचिन कुमार बिहार के सहरसा जिले का है और भंगेल में रहता था। यह भी पढ़ें- Noida News: शराब की तस्करी करने वाले चार तस्कर गिरफ्तार वहीं, बांदा का शोभित कुशवाहा छलैरा में रह रहा है। कुछ तस्करों का प...