नई दिल्ली, अक्टूबर 25 -- Delhi News: - बाहरी दिल्ली के खेरा कलां गांव में मन की बात कार्यक्रम सुनने पहुंचीं सीएम ने स्थानीय लोगों से की बात - नरेला विधानसभा क्षेत्र में 400 करोड़ की विकास परियोजनाएं शुरू हो चुकी, अन्य क्षेत्रों का भी होगा विकास नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता।

दिल्ली के गांवों में विकास की योजना प्रधानमंत्री के 'मन की बात' कार्यक्रम का 139वां एपिसोड सुनने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को बाहरी दिल्ली के खेरा कलां में पार्षद कार्यालय पर पहुंचीं। कार्यक्रम के बाद उन्होंने स्थानीय लोगों से बात की। सीएम ने कहा कि बीते डेढ़ साल में दिल्ली के गांवों में बड़े स्तर पर विकास कार्य शुरू कराए गए हैं। दिल्ली सरकार राजधानी के सभी गांवों का व्यापक विकास कराएगी, इसके लिए योजनाएं तैयार की जा रही हैं।

बुनियादी सुविधाओं पर जोर उन्होंने क...