नई दिल्ली, जुलाई 30 -- Delhi News: दिल्ली की प्रत्येक मकान एवं भूमी का भी बनेगा पहचान कार्ड, दिल्ली लैंड रिकॉर्ड बिल ला रही सरकार नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता राजधानी में व्यवस्था को बेहतर करने के लिए दिल्ली सरकार दो महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रही है। दिल्ली में प्रत्येक परिवार का एक कार्ड बनाने की योजना पर सरकार काम कर रही है। इस कार्ड के माध्यम से परिवार की जानकारी सरकार के पास रहेगी ताकि उसके अनुसार योजनाएं बनाई जा सकें।वहीं दिल्ली में प्रत्येक जमीन, मकान एवं फ्लैट का भी सरकार कार्ड बनाने जा रही है ताकि प्रॉपर्टी के विवाद लगभग समाप्त हो जाएं। इसके लिए दिल्ली सरकार जल्द ही दिल्ली लैंड रिकॉर्ड बिल 2026 लाने जा रही है।

परिवार कार्ड की जानकारी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली में विभिन्न योजनाओं को लागू करने के लिए सरकार के पास यहां ...