नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- Delhi News: सिद्दिपेट जिले में 16 साल की एक लड़की के साथ यौन उत्पीड़न करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। तीन नाबालिगों को भी पकड़ा गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ये सातों आरोपी लड़की के दोस्त थे। आरोप है कि उन्होंने पिछले कुछ महीनों में उसके साथ यौन उत्पीड़न किया।लड़की की मां की शिकायत पर मद्दुर पुलिस स्टेशन में 'प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस' (पॉक्सो) एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान चार बालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और शुक्रवार को अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं तीन नाबालिगों को लड़कों के लिए बने सरकारी बाल गृह में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...