Delhi News: तेलंगाना: क्लोरोफॉर्म लीक होने से दो की मौत
नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- Delhi News: तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में एक फार्मास्युटिकल कंपनी के प्लांट में क्लोरोफॉर्म लीक होने की घटना के बाद दो लोगों की मौत हो गई। चार अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वाले लोग उसी कंपनी के कर्मचारी थे। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि यह घटना गुरुवार देर रात जिन्नाराम मंडल में हुई। पुलिस अधिकारी ने शुरुआती जांच के आधार पर बताया कि आशंका है कि कर्मचारियों ने पाइपलाइन से लीक हुआ क्लोरोफॉर्म सांस के जरिए अंदर ले लिया था।अधिकारी ने कहा कि यह घटना गुरुवार रात करीब 11.30 बजे हुई। दो कर्मचारी- एक 29 वर्षीय केमिस्ट और एक 44 वर्षीय सुपरवाइजर बेहोश हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।मामले की आगे की जांच चल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.