नई दिल्ली, अक्टूबर 9 -- Delhi News: नई दिल्ली। बुराड़ी इलाके में गुरुवार शाम पुश्ते पर टहल रहे शख्स को पिकअप वाहन ने कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वाहन चालक ने भागते समय दो बाइक सवारों को भी टक्कर मार कर घायल कर दिया। फिलहाल पुलिस ने लापरवाही से मौत की धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपी चालक लोकेश को गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 44 वर्षीय दीपक रावत के तौर पर हुई है। दीपक रावत परिवार सहित प्रधान इंक्लेव में रहते थे। वह मुखर्जी नगर स्थित कोचिंग इंस्टीट्यूट में कम्प्यूटर आपरेटर का काम करते थे। गुरुवार शाम को पुश्ते पर टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान झड़ौदा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वैन ने उनको कुचल दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुश्ते पर टहलने वालों का रेला लगा हुआ था। लोगों द्वारा पीछा करने पर भागते ...