Delhi News: तीन मंजिला इमारत में लगी आग, छात्रा झुलसी
नई दिल्ली, जुलाई 22 -- Delhi News: नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। करोल बाग इलाके में बुधवार सुबह तीन मंजिला इमारत में आग लग गई। इस हादसे में एक छात्रा मामूली रूप से झुलस गई। उसे पुलिस ने सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया है। दमकल की गाड़ियों ने डेढ़ घंटे में आग को पूरी तरह से बुझा दिया। जानकारी के अनुसार, चन्ना मार्केट स्थित तीन मंजिला इमारत में सुबह 11 बजे आग लगने की सूचना दमकल विभाग को मिली थी। इमारत की तीसरी मंजिल पर गर्ल्स पीजी है और अन्य हिस्सों में जूते-चप्पल का गोदाम है। जब आग लगी तो तीसरी मंजिल पर मौजूद छात्रा नर्मदा खुद निकल गई, लेकिन शिप्रा नाम की छात्रा फंसी रही गई। दमकल और पुलिस ने किसी तरह से शिप्रा को बाहर निकाला। वह मामूली रूप से झुलस गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.