नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- Delhi News: नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। करोल बाग स्थित आयुर्वेदिक एवं यूनानी तिब्बिया कॉलेज एवं अस्पताल की लाइब्रेरी को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) इसके नवीनीकरण पर करीब 1.66 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इस परियोजना के तहत लाइब्रेरी की आंतरिक संरचना में बदलाव करने के साथ विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा। इन सुविधाओं से विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल मिलेगा। डिजिटल अध्ययन में मदद मिलेगी। नई सुविधाओं से विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल मिलेगा व डिजिटल अध्ययन में मदद मिलेगी। लाइब्रेरी में 100 विद्यार्थियों के एक साथ बैठकर पढ़ने के लिए नई कुर्सियां और आधुनिक स्टडी टेबल लगाई जाएंगी। इसके अलावा कंप्यूटर टर्मिनल और मोबाइल-लैपटॉप चार्ज करने के ल...