नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- Delhi News: चेन्नई। भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण के वैज्ञानिकों ने तमिलनाडु स्थित नेल्लाई वन्यजीव अभयारण्य में पौधे की नई प्रजाति की खोज की है। इसका नाम राज्य के सम्मान में 'सेरोपेगिया तमिलनाडुएनसिस' रखा गया है। लगभग 380 मीटर की ऊंचाई पर मिले इस पौधे में गहरे भूरे-बैंगनी रंग के फूल और 14 मिमी तक के असामान्य रूप से बड़े बीज होते हैं। अभयारण्य में ऐसे 50 से अधिक पौधे मिले हैं। वैज्ञानिकों ने फिलहाल इसे 'डाटा डिफिशिएंट' श्रेणी में रखा है, ताकि आगे के अध्ययनों से इसकी आबादी का पता लगाया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...