Delhi News: तमिलनाडु:::: तूतिकोरिन: समुद्र में गिरे मछुआरे की तलाश जारी
नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- Delhi News: तूतीकोरिन तट के पास एक मशीनी नाव से समुद्र में गिरकर लापता हुए एक मछुआरे की तलाश और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। स्थानीय मछुआरों ने शनिवार को यह जानकारी दी। लापता मछुआरे की पहचान तूतीकोरिन के मट्टा कड़ाई इलाके के थम्बी राज के रूप में हुई है। वह शुक्रवार को समुद्र में गया था। साथी मछुआरों के अनुसार, यह घटना रात के समय हुई, जब उनकी मशीनी नाव तूतीकोरिन फिशिंग हार्बर (मछली पकड़ने के बंदरगाह) लौट रही थी। मछुआरों ने बताया कि तेज हवाओं के कारण राज अचानक नाव से समुद्र के उफनते पानी में गिर गया। घटना के बाद साथी मछुआरों ने आसपास के इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाने के लिए दो मशीनी नावें तैनात कीं।हालांकि, स्थानीय मछुआरा समुदाय का आरोप है कि घटना के बारे में मत्स्य विभाग को सूचित करने के बावजूद अधिकारियों ने अभी तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.