नई दिल्ली, जुलाई 17 -- Delhi News: नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता डेरा मंडी क्षेत्र में लंबे समय से हो रही जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान दिल्ली सरकार करने जा रही है। लोक निर्माण एवं जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ छतरपुर स्थित डेरा मंडी रोड का दौरा किया। यहां उन्होंने जलभराव, सीवर और सड़क की स्थिति का निरीक्षण किया और अधिकारियों को डेरा मंडी रोड से बांध रोड तक नया प्रीकास्ट आरसीसी ड्रेन बनाने के निर्देश दिए, जिससे यहां भविष्य में जलभराव नहीं होगा।

जलभराव की स्थिति शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान मंत्री ने डेरा मंडी रोड के पास मंडी गांव में भारी जलभराव की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों ने उन्हें बताया कि संबंधित सड़क एमसीडी के अधिकार क्षेत्र में आती है। सभी संबंधित एजेंसियां आपसी समन्वय के साथ...