नई दिल्ली, अगस्त 7 -- Delhi News: नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (डूटा) ने दिल्ली सरकार से वित्तपोषित 12 कॉलेजों में वर्षों से कार्यरत एडहॉक और अस्थायी शिक्षकों के नियमितीकरण की मांग को लेकर आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है। डूटा की कार्यकारिणी समिति की बैठक में इस मुद्दे पर व्यापक रणनीति तैयार करते हुए 'एक्शन प्रोग्राम' की रूपरेखा को मंजूरी दी गई।

आंदोलन की आवश्यकता डूटा अध्यक्ष प्रो.वीएस नेगी का कहना है कि इन कॉलेजों में लंबे समय से पढ़ा रहे शिक्षक आज भी अनिश्चितता के माहौल में काम करने को मजबूर हैं। दिल्ली सरकार की ओर से निर्णय में लगातार हो रही देरी के कारण उनके भविष्य पर असमंजस बना हुआ है, जिसे अब और स्वीकार नहीं किया जाएगा।

राजनीतिक दबाव संघ के अनुसार, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से कई बार मांग उठाने क...