नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- Delhi News: नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के विरोध में एबीवीपी ने बुधवार को कला संकाय में प्रदर्शन किया। संगठन ने सभी पात्र अभ्यर्थियों को साक्षात्कार का अवसर देने और प्रवेश प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की। एबीवीपी ने साक्षात्कार के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची और समय-सारणी समय से जारी करने तथा शिकायतों का समाधान करने की मांग भी की। डीयू इकाई मंत्री अक्षय प्रताप सिंह ने कहा कि प्रवेश प्रक्रिया की विसंगतियों के कारण मेहनती विद्यार्थियों को अवसर से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। यह भी पढ़ें- जेएनयू के पीएचडी दाखिले पर छात्र संगठनों ने उठाए सवाल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...