नई दिल्ली, जुलाई 28 -- Delhi News: नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के स्नातक, परास्नातक के छात्रों का नया सत्र मंगलवार से शुरू हुआ। कॉलेजों ने नए विद्यार्थियों के स्वागत के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम, विभागीय परिचय, परिसर भ्रमण और छात्र सहायता केंद्रों की विशेष व्यवस्था की थी। हालांकि, सुबह से रुक-रुक कर हुई बारिश और बाद में राजधानी के विभिन्न हिस्सों में हुई तेज बारिश के कारण पहले दिन छात्रों की उपस्थिति उम्मीद से कम रही। अधिकांश कॉलेजों में केवल 30 से 50 फीसदी नए छात्र ही कक्षाओं और ओरिएंटेशन कार्यक्रमों में पहुंच सके। बाहरी दिल्ली और दूर दराज के कॉलेजों में यह उपस्थिति और कम रही। डीयू से प्राप्त जानकारी के अनुसार कॉलेजों में छात्रों की संख्या काफी कम रही। बाहरी दिल्ली के कॉलेज व सांध्यकालीन कॉलेजों में कम दाखिला हो...