नई दिल्ली, नवम्बर 5 -- Delhi News: दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) ने पहले डीडीए-यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स कप 2026 में पुरुष और महिला, दोनों वर्गों की ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की। पुरुष वर्ग में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (जीजीएसआईपीयू) दूसरे और नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एनएसयूटी) तीसरे स्थान पर रहा। वहीं, महिला वर्ग में जीजीएसआईपीयू दूसरे और इंदिरा गांधी दिल्ली तकनीकी विश्वविद्यालय फॉर वुमेन (आईजीडीटीयूडब्ल्यू) तीसरे स्थान पर रहा।

समापन समारोह और शोध केंद्र का उद्घाटन गुरुवार को डीटीयू में आयोजित समापन समारोह में उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने विजेता टीमों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पहल दिल्ली के राज्य विश्वविद्यालयों में खेल संस्कृति मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। खेल विद्यार्थियों ...