Delhi News: डंपर में आग से रिंग रोड पर तीन घंटे प्रभावित रहा यातायात
नई दिल्ली, अगस्त 18 -- Delhi News: नई दिल्ली, प्रसं। मूलचंद अंडरपास में मंगलवार सुबह मिट्टी से भरे डंपर में आग लग गई। इसके चलते रिंग रोड पर करीब तीन घंटे यातायात प्रभावित रहा। वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों को डायवर्ट कराकर स्थिति संभाली। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, आश्रम चौक की दिशा से मूलचंद अंडरपास में प्रवेश करते हुए सुबह करीब 7:30 बजे मिट्टी से भरे डंपर में अचानक आग लग गई। जिससे रिंग रोड पर वाहनों की आवाजाही बुरी तरह बाधित हो गई। यह स्थिति करीब तीन घंटे तक बनी रही, जिसके दौरान हजारों यात्री फंसे रहे और उन्हें कार्यालय व अन्य गंतव्यों तक पहुंचने में काफी देरी हुई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल और ट्रैफिक पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के साथ-साथ वैकल्पिक मार्गों से वाहनों को निक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.