Delhi News: ट्रैफिक पाठशाला में 1256 लोगों को पढ़ाया सड़क सुरक्षा का पाठ
नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- Delhi News: नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। उत्तरी दिल्ली में सड़क सुरक्षा को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जनजागरूकता अभियान चलाया। उत्तरी रेंज ट्रैफिक पुलिस ने 3 से 11 अक्टूबर तक 49 ट्रैफिक पाठशालाओं का आयोजन किया, जिसमें 1256 लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। डीसीपी ट्रैफिक डॉ. सचिन कुमार सिंघल के निर्देशन में चलाए गए अभियान में प्रमुख चौराहों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पाठशाला लगाई गई। इस दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने लोगों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने, शराब पीकर गाड़ी न चलाने, ट्रैफिक सिग्नल का पालन करने, लेन में चलने और सड़क पार करते समय जेब्रा क्रॉसिंग के इस्तेमाल के महत्व के बारे में विस्तार से समझाया। यह भी पढ़ें- Delhi News: ''''मिश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.