नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- दिल्ली की सीमाओं पर टोल व्यवस्था में बदलाव Delhi News: नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। एनसीआर के शहरों से दिल्ली आने वाले वाहन चालकों को जल्द ही बॉर्डर पर लगने वाले जाम से निजात मिल जाएगी। दिल्ली नगर निगम ने सीमाओं पर वाणिज्यिक वाहनों को रोके बिना टोल वसूलने के लिए मल्टी लेन फ्री फ्लो (एमएलएफएफ) टोल प्रणाली लगाने का काम शुरू कर दिया है। शुरुआती चरण में राष्ट्रीय राजमार्गों पर स्थित 12 टोल नाकों समेत 20 स्थानों पर यह व्यवस्था की जा रही है। अगले महीने से इसके चालू होने की संभावना है। धीरे-धीरे निगम के सभी 156 टोल नाकों पर इसी प्रणाली से टोल लिया जाएगा। निगम ने गाजीपुर और बदरपुर बॉर्डर पर इस प्रणाली को लगाने का काम शुरू कर दिया है। इसके तहत वाणिज्यिक वाहनों को टोल देने के लिए रुकने की जरूरत नहीं होगी। अभी इन वाहनों को ट...