नई दिल्ली, जुलाई 11 -- Delhi News: मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को आगामी दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा से टिकट न मिलने के विरोध में उनके समर्थकों ने शनिवार को जमकर हंगामा काटा। जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 को लगभग 12 घंटे तक जाम करने के बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थरबाजी की। इस हमले में आठ पुलिसकर्मी घायल हो गए और चार जिलों में यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ। दतिया के जिलाधिकारी स्वप्निल वानखेड़े ने बताया कि शुक्रवार शाम शुरू हुआ जाम शनिवार सुबह करीब पांच बजे तक जारी रहा। इसके हाईवे पर 20-25 किलोमीटर तक यातायात प्रभावित हुआ। इसका असर दतिया, झांसी, शिवपुरी और ग्वालियर जिले में देखने को मिला। कई बसें और एम्बुलेंस जाम में फंसी रहीं। प्रशासन ने पूरी रात प्रदर्शनकारियों से जाम समाप्त करने की अपील की, लेकिन वे...