नई दिल्ली, अक्टूबर 3 -- Delhi News: जेएनयू शिक्षक संघ ने राष्ट्रपति से की जांच की मांग नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता

जेएनयूटीए की मांग जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (जेएनयूटीए) ने प्रोफेसर पी.आर. कुमारस्वामी को प्रोफेसर एमेरिटस का दर्जा दिए जाने के जेएनयू प्रशासन के फैसले पर सवाल उठाते हुए इसे वापस लेने और पूरे मामले की स्वतंत्र जांच कराने की मांग की है। संघ ने आरोप लगाया कि नियुक्ति में विश्वविद्यालय के निर्धारित नियमों और प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया।

सम्मान का महत्व जेएनयूटीए ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि प्रोफेसर एमेरिटस का सम्मान विश्वविद्यालय में बहुत चुनिंदा मामलों में दिया जाता है। अब तक केवल 15 प्रतिष्ठित शिक्षकों को यह सम्मान मिला है। संघ का कहना है कि यह सम्मान असाधारण शैक्षणिक योगदान और विश्वविद्यालय के विकास ...