नई दिल्ली, सितम्बर 16 -- Delhi News: - मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में मिली मंजूरी - सात मंजिला इमारत में 77 क्रिटिकल-केयर बेड, नौ हाई-टेक ऑपरेशन थिएटर और 48 ओपीडी कमरे होंगे - गंभीर दुर्घटना के मामलों में एक ही छत के नीचे मिलेंगी इमरजेंसी, जांच और सर्जरी की सुविधाएं नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिलशाद गार्डन स्थित गुरु तेग बहादुर अस्पताल में 250 बेड का सुपर-स्पेशियलिटी कम ट्रॉमा ब्लॉक का निर्माण किया जाएगा। 244.87 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना को दिल्ली सरकार की मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में मंजूरी मिल गई है। मुख्यमंत्री ने बताया कि नया ब्लॉक जीटीबी अस्पताल के मौजूदा परिसर में ही बनाया जाएगा, इसके लिए नई जमीन खरीदने की जरूरत नहीं होगी।

नया ब्लॉक और सेवाएं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि जीटीबी ...