नई दिल्ली, अगस्त 17 -- Delhi News: -दक्षिणी दिल्ली में सबसे ज्यादा खराब स्थिति रही नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी दिल्ली में सोमवार को सड़कें जाम की चपेट में रहीं। सुबह से लेकर शाम तक शहर के अलग-अलग इलाकों से जाम की शिकायतें आती रहीं। खासतौर पर दक्षिणी दिल्ली में यह समस्या विकराल रही। कई जगह निर्माण कार्यों और ट्रैफिक पुलिस की गैर मौजूदगी के चलते यातायात व्यवस्था बिगड़ी नजर आई।

जाम की स्थिति लोगों की मानें तो सुबह के समय वजीराबाद फ्लाईओवर से कश्मीरी गेट जाने वाले मार्ग पर वाहन रेंगते नजर आए, वहीं मोदी मिल फ्लाईओवर के नीचे ट्रैफिक पूरी तरह ठप रहा। लोगों को अपने दफ्तरों की ओर जाने में देरी हुई। सीवी रमन मार्ग पर माता मंदिर सिग्नल से ईस्टर्न एवेन्यू तक लंबा जाम लगा, जिस कारण लोगों को समस्या हुई। डीएनडी फ्लाईवे पर आश्रम से नोएडा बॉर्डर...