नई दिल्ली, अगस्त 29 -- Delhi News: नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी के लोगों को अब बारिश के बाद होने वाले जलभराव से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद बनती दिख रही है। शनिवार को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने जलभराव वाले स्थलों का निरीक्षण किया। बता दें कि मानसून की बारिश के बाद अक्सर ही दिल्ली में तमाम स्थानों पर जलभराव होता रहा है। इसके चलते लोगों को यातायात जाम का सामना भी करना पड़ता है। यातायात पुलिस ने इस साल 20 अगस्त तक हुई बारिश के दौरान जलभराव वाले 113 स्थानों की पहचान की थी। 24 अगस्त की बारिश के बाद 26 अन्य स्थानों की पहचान भी की गई। अब इन स्थानों का निरीक्षण कर और जलभराव के लिए जिम्मेदार कारकों को समाप्त करने का अभियान शुरू किया जा रहा है। शनिवार को पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने कई प्रमुख जलभराव स्थलो...