नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- Delhi News: कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने शनिवार को 'मराठा सेवा' नाम से एक गैरराजनीतिक संगठन बनाने की घोषणा की। यह मराठा समुदाय के कल्याण पर केंद्रित होगा। जालना जिले की अंबड तहसील के अंकुशनगर में उन्होंने कहा कि मराठा समुदाय के युवा इस संगठन से जुड़ सकते हैं। मराठा आरक्षण के लिए काम करने वाले इस कार्यकर्ता ने आगे कहा कि राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों का भी स्वागत है, लेकिन यह संगठन पूरी तरह से गैरराजनीतिक ही रहेगा। उन्होंने कहा कि समुदाय के हितों की रक्षा करने और आरक्षण आंदोलन के सामने आ रही चुनौतियों से निपटने के लिए एक मजबूत संगठन की जरूरत है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...