नई दिल्ली, अक्टूबर 8 -- Delhi News: पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप (एसओजी) ने जम्मू और सांबा में एक संयुक्त अभियान चलाकर 'खौफ गैंग' के दो कथित साथियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि उनके पास से तीन हथियार (दो पिस्तौल और एक देसी पिस्तौल/कट्टा) और मादक पदार्थ बरामद किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि ये गिरफ्तारियां बुधवार की रात को की गईं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सांबा के रहने वाले वंश शर्मा और योगेश्वर सिंह के तौर पर हुई है।अधिकारियों के मुताबिक, जांच में शर्मा के पंजाब के गैंगस्टरों से भी संबंध होने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि ये गैंगस्टर अवैध हथियार खरीदने और पंजाब में लक्षित हमला करने की योजना बना रहे थे।अधिकारियों ने कहा कि गिरोह के पूरे नेटवर्क का पता लगाने और उससे जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने के लिए जांच...