नई दिल्ली, अगस्त 8 -- Delhi News: नई दिल्ली, प्रसं। दिल्ली भाजपा कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम में शनिवार को दक्षिण दिल्ली से सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने लोगों की समस्याएं सुनीं। दिल्ली भाजपा सहयोग सेल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में केंद्र, डीडीए, नगर निगम और दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें लेकर लोग पहुंचे। सांसद बिधूड़ी ने सभी संबंधित विभागों को समाधान के लिए अलग-अलग 27 निर्देश पत्र जारी किए। बिधूड़ी ने कहा कि भाजपा की सरकार जनता की अपनी सरकार है। हमारा उद्देश्य है कि हर नागरिक की समस्या सुनी जाए और उसका निवारण समय पर हो। उन्होंने बताया कि जनसुनवाई में आई हर शिकायत के त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए हैं। पानी, बिजली, सफाई और राशन जैसी बुनियादी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया ...