नई दिल्ली, अक्टूबर 17 -- Delhi News: नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। जंतर मंतर को दोबारा प्रदर्शन स्थल अधिसूचित करने की मांग को लेकर शनिवार को रायसीना रोड पर प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन जस्टिस मोर्चा के बैनर तले आयोजित किया। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि जंतर मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची में रखा जाए। साथ ही एसआईआर को रद्द किया जाए। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कहा कि जंतर मंतर एक ऐसा क्षेत्र है जहां नेताओं से लेकर प्रशासनिक अधिकारी की नजर बनी रहती है। दूसरी ओर अन्य प्रदर्शन स्थल काफी दूर व सुविधा रहित हैं। प्रदर्शनकारी पहले प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के पास एकत्र हुए। इसके बाद जंतर मंतर की ओर बढ़े। यह भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर महिलाओं का विरोध प्रदर्शन, SIR और बदसलूकी के खिलाफ लगाए नारे प्रदर्शनकारी यूथ कांग्रेस कार्यालय के पास पहुंचे ...