नई दिल्ली, अक्टूबर 25 -- Delhi News: नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली भाजपा ने स्कूली छात्रा की आत्महत्या के मामले में आम आदमी पार्टी (आप) नेता मनीष सिसोदिया के बयान पर सवाल उठाए हैं। प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि हैप्पीनेस क्लास बंद होने को छात्रा की आत्महत्या से जोड़ना तर्कहीन है। कपूर ने कहा कि भाजपा दुखद घटनाओं पर राजनीति नहीं करती, लेकिन सिसोदिया के गैर जिम्मेदाराना बयान के बाद उनसे सवाल पूछना जरूरी है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि 2015 से 2024 के बीच दिल्ली में आप सरकार के कार्यकाल में हैप्पीनेस क्लास चलने के बावजूद छात्रों की आत्महत्या, स्कूल परिसर और बाहर छात्रों के बीच हिंसा तथा शिक्षकों पर हमले के दर्जनों मामले सामने आए थे। यह भी पढ़ें- Delhi News: दिल्ली सरकार हैप्पीनेस क्लास बंद नहीं करती तो छात्रा आत्महत्या न करती...