नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- Delhi News: मुंगेली जिले में गुरुवार को सुबह टहलने निकले तीन लोगों की एक वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतकों में भाजपा विधायक और छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री पुन्नू लाल मोहले के चचेरे भाई भी शामिल हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। जरहागांव के थाना प्रभारी (एसएचओ) दिव्यकांत पांडे ने बताया कि यह हादसा गुरुवार सुबह दशरंगपुर गांव में हुआ। उन्होंने कहा कि 60 वर्षीय अधीन दास मोहले, 55 वर्षीय बल्लू बघेल और गंगाराम टंडन सुबह टहलने निकले थे, तभी बिलासपुर से मुंगेली जा रही एक तेज रफ्तार छोटी मालवाहक गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। तीनों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, अधीन दास विधायक मोहले के चचेरे भाई हैं। गंगाराम भाटापारा से दास के घर आए हुए थे। पांडे ने बताया क...