Delhi News: छत्तीसगढ़: नदी में नहाते समय चार लोग डूबे
नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- Delhi News: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में नदी में नहाते समय एक ही परिवार के चार लोग डूब गए। शनिवार को हुई इस घटना में दो किशोर भाई भी शामिल हैं। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। बिश्रामपुर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि यह घटना राम सरस्वतीपुर घाट पर हुई। उन्होंने मृतकों की पहचान 45 वर्षीय विवेक कुमार सिंह, उनके बेटे 20 वर्षीय अभिजीत सिंह, और दो भाइयों 13 वर्षीय गोपाल कृष्ण व 15 वर्षीय कृष्ण गोपाल के रूप में की है। अधिकारी ने बताया कि बिहार के पटना के रहने वाले विवेक, अपनी पत्नी से मिलने के लिए यहां चंद्रपुर गांव आए थे। उनके साथ उनकी पत्नी की बहन के दो बेटे भी थे। ये चारों लोग नहाने के लिए राम सरस्वतीपुर घाट गए थे।उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों और होमगार्ड विभाग के गोताखोरों की एक टीम ने चारों शवों को नदी से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.