नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- Delhi News: -केंद्रीय सशस्त्र बल चिकित्सा विज्ञान संस्थान की अप्रोच चौड़ी करने में बाधा थे मकान व फार्म हाउस -दक्षिणी जिला अधिकारी के आदेश पर भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हुई कार्रवाई नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दक्षिण दिल्ली के छतरपुर क्षेत्र में सोमवार को प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। दक्षिणी दिल्ली के जिलाधिकारी लक्ष्य सिंघल के आदेश पर सतबरी गांव में केंद्रीय सशस्त्र बल चिकित्सा विज्ञान संस्थान (सीएपीएफआईएमएस) की अप्रोच रोड चौड़ी करने में बाधा बन रहे 20 मकान, फार्म हाउस सहित कई अनधिकृत निर्माणों को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया।

प्रशासन की कार्रवाई प्रशासन के मुताबिक, सीएपीएफआईएमएस सतबरी गौशाला मार्ग पर है। यह अर्धसैनिक बलों के जवानों और उनके परिवारों के लिए एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संस्थान है। य...