नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- Delhi News: टोक्यो। जापान के टोक्यो स्थित एक स्टोर से पिछले हफ्ते चोरी हुई लगभग 2.7 करोड़ रुपये की लग्जरी घड़ी रहस्यमयी तरीके से वापस लौट आई है। चोर ने कूरियर के जरिये यह घड़ी सीधे स्टोर को वापस भेजी, जिसमें एक माफीनामा भी शामिल था। कर्मचारियों ने सीरियल नंबर से पुष्टि की कि यह वही चोरी हुई घड़ी है, जिस पर कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। बीते दिनों एक शख्स इसे पहनकर देखने के बहाने दुकान से भाग गया था। पुलिस फर्जी पते से पार्सल भेजने वाले की तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...