नई दिल्ली, अक्टूबर 26 -- Delhi News: पुलिस ने सोमवार को बताया कि चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल और उसके आसपास कुल 32 सीसीटीवी कैमरे लगे थे, जिनमें से 16 कैमरों की फुटेज उपलब्ध नहीं है। इस पंडाल में 17 अक्तूबर को हुई भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई थी और 25 लोग घायल हुए थे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूजा पंडाल और उसके आसपास करीब 32 सीसीटीवी कैमरे लगे थे। इनमें से 16 कैमरों की फुटेज हमें नहीं मिल पाई है। यह पता लगाने के लिए कि भगदड़ जैसी स्थिति कैसे बनी और इस हादसे की असल वजह क्या थी, हमें इन रिकॉर्डिंग की जरूरत है। उन्होंने कहा कि उन 16 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज हासिल करने की पूरी कोशिश की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि जांच के सिलसिले में पुलिस ने पंडाल के डिजाइनर सुशांत शिबानी पाल और घटना की रात वहां तैनात 12 कर्मियों को पूछताछ के ल...