नई दिल्ली, नवम्बर 5 -- Delhi News: कोलकाता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के डॉक्टरों ने छह साल के एक लड़के के दाहिने फेफड़े में फंसे चुंबक को सफलतापूर्वक निकाल लिया है। इसके लिए उन्होंने एक स्थानीय वर्कशॉप में विशेष रूप से तैयार किए गए चुंबक का इस्तेमाल किया। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। बच्चे की पहचान अराफात अली के रूप में हुई है, जो उत्तर 24 परगना के बदुरिया का रहने वाला है। मंगलवार को उसकी मां उसे अस्पताल लेकर आई थी। उसे लगातार खांसी हो रही थी और सांस लेने में दिक्कत थी।

जांच में फेफड़े में चुंबक का पता सीटी स्कैन और एक्स-रे से पता चला कि एक छोटा चुंबक उसकी सांस की नली से होते हुए दाहिने ब्रोंकस (फेफड़े की नली) में फंस गया था। एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. दीप्तांशु मुखोपाध्याय ने फोरसेप्स (पकड़ने वाले उपकरण) की मदद से चुंबक को निकालने की...