नई दिल्ली, जुलाई 22 -- Delhi News: नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। बवाना इलाके में बुधवार सुबह चार मंजिला हेलमेट फैक्ट्री में आग लग गई। दमकल की 15 गाड़ियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पूंठ खुर्द गांव के पास डीएसआईडीसी बवाना में आग लगी थी। इसके बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची। दमकल अधिकारी ने बताया कि एक बजे तक आग पर काबू पा लिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...